DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:प्रेम-प्रसंग के उजागर के बाद युवक ने की आत्महत्या,रूम में ओढ़नी से लटका मिला शव

दलसिंहसराय शहर के वार्ड 25 महुआ टोला में शुक्रवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मदन पासवान के पुत्र प्रिंस राज के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, प्रिंस बुधवार रात करीब 12 बजे खाना खाकर सोने की बात कहकर अपने कमरे में चला गया था। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे जब भाभी खाना बनाने गईं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांककर देखा गया। परिजनों ने बताया कि प्रिंस छत पर बने कमरे में ओढ़नी के सहारे पंखे की कुंडी में फांसी के फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पिता ने प्रेम-प्रसंग को बताया कारण
मृतक के पिता मदन पासवान ने बताया कि उनका बेटा पिछले 1 साल से एक लड़की से बात करता था। कुछ दिन पहले पुलिस के माध्यम से पता चला कि उसने उस लड़की से शादी कर ली है और इसका शादी का फोटो भी वायरल है। लड़की के नाबालिग होने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने लड़की पक्ष से बात कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। साथ ही बेटे की दूसरी जगह शादी के लिए लड़की भी देखी जा रही थी। इसी दौरान प्रिंस ने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!