Begusarai

साहेबपुरकमाल स्टेशन पर महिला की ट्रेन से कटकर मौत:चलती ट्रेन से उतरते दौरान हादसा

बेगूसराय.साहेबपुरकमाल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। मृतका की पहचान 55 वर्षीय शाहजहां खातून के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुरहा वार्ड संख्या 14, साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र निवासी शाहजहां खातून (लगभग 55 वर्ष) चलती ट्रेन से उतरते समय अपना संतुलन खो बैठीं। इसके बाद वह ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे आरपीएफ कांस्टेबल प्रमोद कुमार और अनिमेष किशोर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल खगड़िया जीआरपी को इस घटना की जानकारी दी।खगड़िया जीआरपी ने मृतका के परिजनों को सूचित किया। परिजन साहेबपुरकमाल रेलवे स्टेशन पहुंचे और शव को अपने साथ ले गए। उन्होंने रेलवे पुलिस को बताया कि वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!