Patna

गश्ती से लौट रही पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत तीन महिला सिपाही घायल

Patna।लहसुना थाना क्षेत्र के कराय पंचायत स्थित बांसडीह मुसहरी के पास बुधवार को गश्ती से लौट रही पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया. ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से किए गए इस हमले में एक पुलिस पदाधिकारी समेत तीन महिला सिपाही घायल हो गईं, जबकि गश्ती वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से किया हमला

पुलिस के अनुसार गश्ती दल जैसे ही बांसडीह मुसहरी के समीप पहुंचा, कुछ लोगों ने वाहन रोककर उस पर हमला बोल दिया. हमले में गश्ती पदाधिकारी पु.अ.नि. सुदर्शन कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी. वहीं महिला सिपाही खुशी कुमारी, पल्लवी कुमारी और प्रीति कुमारी भी घायल हो गईं.

 

अस्पताल में कराया गया उपचार

घायल पुलिसकर्मियों का उपचार अनुमंडलीय अस्पताल, मसौढ़ी में कराया जा रहा है. घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

तीन आरोपी गिरफ्तार

इस संबंध में लहसुना थाना में पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर बांसडीह मुसहरी निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में शतरंजन मांझी के पुत्र भूरा मांझी और करीबन मांझी तथा सुरेश मांझी के पुत्र छोटे मांझी शामिल हैं.

 

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि हमले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!