Samastipur

विभूतिपुर में प्रसिद्ध सांप मेले पर प्रशासन की सख्ती, सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में परंपरा और प्रशासन के बीच नागपंचमी को लेकर तनातनी शुरू हो गई है. इस कारण उत्तर बिहार के प्रसिद्ध सांप मेला के आयोजन पर ग्रहण लगता दिख रहा है. प्रशासन के कड़े रुख के बाद इस बार लोगों को सांपों के साथ करतब दिखाते भगत और भक्तों का दीदार होना मुश्किल लग रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जीव-जंतुओं के सार्वजनिक प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक

नागपंचमी और विषहर पूजा 2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और जीव-अनुकूल बनाने के लिए जिला वन पदाधिकारी समस्तीपुर, एसडीओ रोसड़ा और एसडीपीओ रोसड़ा की संयुक्त अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद कड़े निर्देश जारी किए गए हैं:

 

नागपंचमी व विषहर पूजा के दौरान सांपों या अन्य किसी भी वन्यजीव के सार्वजनिक प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पूजा के नाम पर पकड़े गए सांपों की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से छापेमारी कर उन्हें मुक्त कराएगी.

जागरूकता और बैठकों का दौर जारी

प्रशासन की ओर से क्षेत्र में व्यापक व्यवस्था की जा रही है:

 

सार्वजनिक रूप से माइकिंग कराकर लोगों को प्रतिबंध की जानकारी दी जा रही है.

मंदिरों, पूजा समितियों, पुजारियों और भगतों के साथ बैठक कर नियमों का पालन करने तथा परिसरों में नोटिस चिपकाने का निर्देश दिया गया है.

सभी संबंधित अधिकारियों को 31 अगस्त तक अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का आदेश मिला है.

प्रशासन का यह कदम वन्यजीवों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है, हालांकि परंपरा और नियमों के बीच के इस टकराव से स्थानीय लोगों में असमंजस बना हुआ है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!