Samastipur

भूमि विवाद में अधेड़ पर तेजाब फेंकने का आरोप, अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर.पूसा अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा में तेजाब से झुलसे एक अधेड़ को इलाज के लिए भर्ती कराया गया. घायल की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर निवासी प्रवीण राय (42) के रूप में हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

भूमि विवाद में घटना का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर गांव में मकान निर्माण को लेकर जिंदेश्वर ठाकुर और उनके भतीजे दयानंद ठाकुर के बीच भूमि विवाद चल रहा था. इसी विवाद के दौरान प्रवीण राय के चेहरे पर तेजाब फेंके जाने का आरोप लगाया गया है, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए.

 

दोनों पक्षों के लोग थे मौजूद

बताया जाता है कि घटना के समय जगतसिंहपुर सहित अन्य गांवों से भी दोनों पक्षों के परिजन और रिश्तेदार मौके पर मौजूद थे. घटना के बाद घायल प्रवीण राय को ग्रामीणों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा लाया गया.

 

एक अन्य महिला भी अस्पताल पहुंची

घटना के बाद जिंदेश्वर ठाकुर की पत्नी भी उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचीं. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर रेफर कर दिया गया.फिलहाल घटना की सूचना संबंधित थाना को दे दी गई है. मामले की जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!