Dalsinghsarai

भाकपा का रोषपूर्ण प्रदर्शन, होल्डिंग टैक्स और जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

दलसिंहसराय, कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद, दलसिंहसराय की ओर से आम जनता की ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया.प्रदर्शन महावीर चौक स्थित भाकपा अंचल कार्यालय से शुरू हुआ.जुलूस गुदरी पुल के नीचे से, गोला रोड, थाना चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्रदर्शन का नेतृत्व विनोद कुमार समीर,रामबिलास शर्मा, शंकर राम एवं शंभु कुमार चौधरी कर रहे थे.प्रखंड कार्यालय पहुंचकर रामबिलास शर्मा की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया.

 

 

सभा को संबोधित करते हुए अंचलमंत्री विनोद कुमार समीर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आम जनता के आवास पर होल्डिंग टैक्स लगा रही है,जिसका भाकपा पूरे बिहार में विरोध कर रही है.उन्होंने कहा कि आम जनता का नाम राशन से बड़े पैमाने पर काट दिया गया है और सभी तरह की पेंशन बंद कर दी गई है.उन्होंने आगे कहा कि कमराईन नदी एवं बलान नदी को कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमित किया जा रहा है, जिसका भाकपा अंचल परिषद विरोध कर रही है.वक्ताओं ने कहा कि दलसिंहसराय शहर में सार्वजनिक शौचालय और मूत्रालय की व्यवस्था नहीं है,

 

 

दलसिंहसराय एन एच -28, एस एच 88 एवं रेलवे गुमटी पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था सरकार अविलंब करे.सभा को शंकर राम, शंभु कुमार चौधरी, महेश्वर राम, जगदेव दास, अशोक रजक, शुभेन्द्र कुमार, विमला देवी, सुदामा देवी, कारो देवी, मो. यूनुस, पवन कुमार आजाद, मो. निजाम, गिरधर झा, तिरपित राय आदि ने भी संबोधित किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!