Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:ई-रिक्शा की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

दलसिंहसराय।समस्तीपुर-उजियारपुर पथ स्थित बेलारी पंचायत के स्टेट बोरिंग के समीप शनिवार दोपहर ई-रिक्शा की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया तथा करीब दो घंटे तक सड़क जाम रखा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृत बच्ची की पहचान बेलारी वार्ड संख्या 8 निवासी दीपक साह की पांच वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, साक्षी अपनी फूआ के साथ सड़क पार कर पोखर के भिंडा स्थित अपने घर जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी. हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई.

 

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बच्ची की फूआ के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. इस बीच ई-रिक्शा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बच्ची को सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

शव रखकर किया सड़क जाम

बच्ची का शव गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. उन्होंने घटनास्थल पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया. वहीं कुछ ग्रामीणों ने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बेलारी-जमुआरी पुल पर ठेला और लकड़ी लगाकर भी आवागमन बाधित कर दिया. इसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लगभग दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा.

 

अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

घटना की सूचना मिलने पर राजद नेता कृष्ण कुमार सहनी और मुखिया संतोष कुमार झा ने प्रशासन को जानकारी दी. इसके बाद दारोगा राजनाथ राय, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार, सीओ अभिषेक आनंद, एसआई ममता साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया. प्रखंड नाजिर धनंजय मिश्रा ने मृत बच्ची के परिजनों को ₹20,000 की सहायता राशि का चेक सौंपा. इसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!