DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:संयुक्त विरोध मार्च निकाल मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज की न्यायिक जांच का किया मांग

दलसिंहसराय में छात्र फेडरेशन, जनवादी नौजवान सभा एवं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में दलसिंहसराय में विरोध मार्च निकाला गया.मार्च आर.बी. कॉलेज से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए थाना चौक पर आकर समाप्त हुआ.विरोध मार्च दिल्ली के जंतर-मंतर और पटना में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज के खिलाफ आयोजित किया गया था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मार्च का नेतृत्व कुन्दन यादव,दुर्गेश कुमार,नीलम देवी,बिधानचंद्र एंव सत्यम भारद्वाज ने किया.प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शिक्षा विरोधी नीतियों, पेपर लीक और छात्र आंदोलन पर दमन के खिलाफ नारेबाजी की.

 

थाना चौक पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अधिकारों की मांग कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज निंदनीय है और यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है,उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जायज मांगों को सुनने के बजाय दमनकारी रवैया अपना रही है.सभा में अभिनव आँशु,अमित यादव, अरविंद राय, राहुल कुमार, साजन राय, कुंदन कुमार, अंकित मलाकर, सोनू कुमार, कमल कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!