Samastipur

समस्तीपुर में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा:चालक गंभीर रूप से घायल

समस्तीपुर।मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के शिवना गांव के समीप शुक्रवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

तेज रफ्तार में जा रहा ई-रिक्शा अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से सड़क से नीचे जा गिरा। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा असंतुलित होते ही गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा को गड्ढे से बाहर निकाला।हादसे में ई-रिक्शा चालक बिहारी साह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।

 

दुर्घटना में ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही। स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति और किनारे बने गहरे गड्ढों को ऐसे हादसों का कारण बताया है। उन्होंने संबंधित विभाग से शीघ्र मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!