समस्तीपुर में ट्यूशन टीचर छात्र की मां को लेकर फरार:गहने और 80 हजार नकद भी ले गई
समस्तीपुर.विभूतिपुर थाना क्षेत्र की पटपारा उत्तर पंचायत से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक निजी शिक्षक पर अपने छात्र की मां के साथ फरार होने का आरोप लगाया गया है। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि दोनों घर से 80 हजार रुपए नकद और लाखों रुपए के गहने लेकर चले गए। मामले में पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
आठवीं के छात्र को पढ़ाने घर आता था शिक्षक
पीड़ित सुनील गिरी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। इस दौरान आलमपुर कोदरिया निवासी निजी शिक्षक अजय कुमार उनके आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे को ट्यूशन पढ़ाने घर आता था। इसी दौरान शिक्षक का घर पर आना-जाना बढ़ गया।
पत्नी के साथ संबंध होने का आरोप
सुनील गिरी का आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक और उनकी पत्नी कविता देवी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। परिवार को इसकी जानकारी तब हुई, जब एक रात बेटे और उसकी दादी ने दोनों को घर के एक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देखा।आवेदन के अनुसार, छात्र ने मोबाइल से घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर अपने पिता को भेज दिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों पकड़े जाने के डर से रातों-रात घर छोड़कर फरार हो गए।
नकदी और गहने ले जाने का आरोप
पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी घर से जाते समय 80 हजार रुपए नकद और लाखों रुपए मूल्य के गहने भी साथ ले गई। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में उन्होंने 6.5 लाख रुपए की जमीन खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री पत्नी के नाम कराई गई थी।लड़के की मां जिसपर प्रेमी के साथ नकद और गहने लेकर भागने का आरोप उसके पति ने लगाया है
पुलिस ने शुरू की जांच
सुनील गिरी ने विभूतिपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फरार शिक्षक और महिला की तलाश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
