समस्तीपुर में होमगार्ड जवान की बिगड़ी तबीयत: पटना ले जाने के दौरान मौत
समस्तीपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मेन ब्रांच में तैनात होमगार्ड जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान लगूनिया सूरजकंठ गांव निवासी कृष्ण देव चौधरी(58) के रूप में हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।
मृतक की बेटी प्रीती कुमारी ने बताया कि पिताजी पिछले 10 दिनों से बैंक की सुरक्षा में तैनात थे। गुरुवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी मिलने के बाद उनहें अस्पताल में एडमिट कराया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। जिसके बाद शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। फिर पुलिस को जानकारी दी गई।पोस्टमार्टम के बाद होमगार्ड जवान के शव को बिहार रक्षा वाहिनी संघ कार्यालय में रखा गया। जहां गार्ड ऑफ ऑनर दी गई। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई है।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बैंक ड्यूटी के दौरान होमगार्ड के जवान बेहोश हो गए थे। सहकर्मियों उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार के लोगों को सूचना दी गई। उनकी स्थिति गंभीर थी, जिस कारण डॉक्टरों की टीम ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिवार के लोग उन्हें ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव का पंचनामा बनाकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। जवान की अभी 2 साल नौकरी बची हुई थी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
