Samastipur

समस्तीपुर में बहू की हत्या, 7 साल बाद ससुर गिरफ्तार:बेटा

समस्तीपुर में बहू की हत्या के मामले में सात साल से फरार चल रहे आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुवा गांव से हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान माधोपुर दिघरुवा गांव निवासी स्वर्गीय शुभ लाल राय के 65 साल के बेटे रामकरण राय के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया।रामकरण राय के इकलौते बेटे अनिल कुमार की शादी 2016 में आरती कुमारी से हुई थी। साल 2019 में आरती कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के मायके पक्ष ने पति अनिल कुमार और ससुर रामकरण राय पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए ताजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

 

मामला दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तारी के डर से घर छोड़कर फरार हो गए थे। गिरफ्तार आरोपी रामकरण राय ने पुलिस को बताया कि 2019 में घरेलू विवाद के दौरान उनकी बहू आरती कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस अब फरार बेटे अनिल कुमार की तलाश में छापेमारी कर रही है।

 

उनका कहना है कि घटना के बाद मृतका के परिजनों ने उन पर और उनके बेटे पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया, जिसके बाद वे दोनों गांव छोड़कर बाहर रहने लगे। हालांकि, पुलिस मामले की जांच और दर्ज प्राथमिकी के आधार पर लगातार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी।

 

पुलिस को हाल ही में गुप्त सूचना मिली कि रामकरण राय अपने गांव माधोपुर दिघरुवा पहुंचा है। सूचना मिलते ही ताजपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए लाया गया।ताजपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बहू हत्या मामले में नामजद आरोपी रामकरण राय को सात साल बाद गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले का दूसरा आरोपी और मृतका का पति अनिल कुमार अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!