Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में सब्जी कारोबारी की मौत:बाजार समिति से घर लौटने समय हुआ हादसा 

दलसिंहसराय में तेज रफ्तार वाहन ने सब्जी कारोबारी को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बसढिया वार्ड-8 निवासी अशोक सिंह के पुत्र चंदन कुमार(31) के तौर पर हुई है। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक के चचेरे भाई अमित कुमार ने बताया कि चंदन सब्जी की खेती करता था। जिसे बाजार समिति में रोज जाकर थोक भाव में बेचता था। गुरुवार रात कारोबार खत्म होने के बाद बाइक से अकेले ही घर वापस लौट रहा था। महावीर स्थान के पास रोड क्रॉस कर रहा था।

 

छानबीन में जुटी पुलिस

 

वहीं, दलसिंहसराय थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि सड़क हादसे में सब्जी कारोबारी की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!