Samastipur

समस्तीपुर के बेटे ने NEET में किया कमाल, सम्मान समारोह में गूंजीं तालियां

समस्तीपुर।नीट-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले यशराज के सम्मान में अहिवरन कल्याण न्यास, रोसड़ा की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व वार्ड आयुक्त सुधीर प्रसाद ने की, जबकि मंच संचालन न्यास के संस्थापक संरक्षक विनोद देव ने किया. समारोह में यशराज की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वक्ताओं ने बताया कि यशराज ने नीट-2026 में ऑल इंडिया रैंक 9310 और श्रेणी रैंक 602 प्राप्त कर रोसड़ा एवं समस्तीपुर जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने कहा कि इससे पहले वर्ष 2025 में उनके परिवार की भाव्या ने भी नीट परीक्षा में सफलता हासिल की थी और वर्तमान में पीएमसीएच में चिकित्सा की पढ़ाई कर रही हैं.

 

सफलता का श्रेय परिवार और गुरुजनों को दिया

अपने संबोधन में यशराज ने अपनी सफलता का श्रेय दादाजी राजनीति प्रसाद बरनवाल, पिता डॉ. गिरधर प्रसाद पुरुषोत्तम, माता सोनी देवी तथा गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि असफलता से निराश होने के बजाय उसे सफलता की पहली सीढ़ी मानना चाहिए. धैर्य, अनुशासन और निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है.

 

कई वक्ताओं ने किया सम्मान

समारोह को डॉ. गिरधर प्रसाद पुरुषोत्तम, सोनी देवी, राजनीति प्रसाद बरनवाल, संजय कुमार पप्पू, आशीष कुमार सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया. अध्यक्ष संजय कुमार पप्पू ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि यशराज की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है.

 

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ. उमेश प्रसाद, डॉ. नितीश कुमार, सचिव जगदीश प्रसाद, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, सुजीत कुमार, मनोज कुमार, अरुण कुमार, विकास कुमार, राजीव, जयदेव, गौरीशंकर, सुमिता, हरिओम, मीना, प्रियंका, ईशा देव, नीलम देव सहित अहिवरन कल्याण न्यास के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!