Samastipur

विधायक अजय कुमार ने उठाए नल-जल, सड़क और मानदेय के मुद्दे

Samastipur News: बिहार विधानसभा के सदन में विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने क्षेत्र की जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को तारांकित प्रश्नों के माध्यम से उठाया. उन्होंने हर घर नल का जल योजना की बदहाली, सड़क निर्माण, वार्ड सदस्य के परिजनों को मुआवजा तथा ग्राम कचहरी सचिवों के मानदेय सहित कई विषयों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हर घर नल का जल योजना की बदहाली का उठाया मुद्दा

विधायक अजय कुमार ने कहा कि विभूतिपुर क्षेत्र में हर घर नल का जल योजना की स्थिति संतोषजनक नहीं है. उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग करते हुए सरकार से आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया.

 

वार्ड सदस्य के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

विधायक ने बताया कि कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड सदस्य दिनेश दास का पद पर रहते हुए निधन हो गया था, लेकिन उनके परिजनों को सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा नहीं मिला था. उन्होंने यह मामला विधानसभा में उठाया, जिसके बाद परिजनों को निर्धारित मुआवजा देने की स्वीकृति मिल गई.

 

दो सड़कों के पक्कीकरण की मांग

सदन में विधायक ने विभूतिपुर प्रखंड की महथी दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 4 स्थित दुर्गा मंदिर के समीप से सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित अनुसूचित जाति टोला तक जाने वाली कच्ची सड़क के पक्कीकरण की मांग की.सके अलावा भुसवर पंचायत के वार्ड संख्या 8 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय से दास टोला तक जाने वाली सड़क को भी पक्का कराने की मांग सरकार के समक्ष रखी.

 

ग्राम कचहरी सचिवों का मानदेय बढ़ाने की मांग

विधायक अजय कुमार ने ग्राम कचहरी सचिवों का मासिक मानदेय 9 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने तथा उनकी सेवा को स्थायी करने की मांग भी विधानसभा में उठाई.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!