Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:गंगा नहाने स्कूटी से जा रहे कांटी अंचल अमीन की सड़क दुर्घटना में मौत, मां की स्थिति नाजुक

दलसिंहसराय एनएच-28 पर थाना क्षेत्र के डैनी चौक के पास शुक्रवार की सुबह गंगा स्नान को जा रहे मां बेटे की स्कूटी को अनियंत्रित हाइवा और ट्रक ने कुचल दिया। दुर्घटना में स्कूटी चला रहे युवक चाँदचौर पूर्वी पंचायत के जनकपुर वार्ड 9 निवासी उपेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र मनीष कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चाँदचौर पूर्वी पंचायत के जनकपुर वार्ड 9 निवासी उपेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र मनीष कुमार (35) के रूप में की गई है। घायल महिला मृतक की मां चंदा देवी (55) बताई जाती हैं। जानकारी के अनुसार मनीष कुमार मुजफ्फरपुर के कांटी अंचल में अमीन के पद पर कार्यरत थे.

 

और शुक्रवार की सुबह अपनी मां को गंगा स्नान के लिए स्कूटी से लेकर जा रहे थे। इसी दौरान बसढ़िया के पास एनएच-28 पर उनकी स्कूटी को तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही मां-बेटे सड़क पर गिर पड़े। उसी बीच सामने से आ रही एक ट्रक ने सड़क पर गिरे मनीष कुमार को कुचल दिया। ट्रक के चक्के में उनका शव बुरी तरह फंस गया, जिसे पुलिस ने जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया। हादसे के बाद मनीष कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

 

वहीं घायल मां चंदा देवी को स्थानीय लोगों ने पुलिस की सहायता से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगो और प्रशाशन की पहल के बाद तत्कालीन 20 हजार मुआवजे की राशि देने के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ. घटना की सूचना मिलते ही गांव और अस्पताल में स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर दलसिंहसराय थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू की और दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, इसके बाद उसे स्वजन के हवाले कर दिया जाएगा।

 

वही थाना क्षेत्र में सड़क हादसे की एक दूसरी घटना गुरुवार की देर रात सामने आई, जिसमें बसढ़िया वार्ड 8 निवासी अशोक भगत के पुत्र चंदन कुमार (31) की मौत हो गई। चंदन कुमार बैगन चौक के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!