नकली सिगरेट फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन,बारह लाख का निकली सिगरेट जप्त
मुजफ्फरपुर।तुर्की थाना की पुलिस ने नकली सिगरेट फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. यह फैक्ट्री सकरी सरैया पंचायत के छोटी लुक्किनंदलालपुर स्थित चौड़ में चल रहा था. आईटीसी कंपनी के दिल्ली के अधिकृत प्रतिनिधि रिशु मिश्रा ने इसकी लिखित सूचना जिले के एसएसपी को दी. एसएसपी के निर्देश पर एसडीपीओ पश्चिमी टू एसी ज्ञानी व प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में तुर्की थाना की पुलिस मंगलवार की देर रात फैक्ट्री पर छापेमारी की. लेकिन पुलिस छापेमारी की भनक लगते ही फैक्ट्री संचालक व कर्मी वहां से फरार हो गया. दूसरे दिन बुधवार को भी पुलिस आईटीसी कंपनी के कर्मी के साथ फैक्ट्री पर पहुंचे. फैक्ट्री में सिगरेट बनाने से जुड़ी करोड़ों की मशीन लगी थी. इस दौरान करीब 25 कार्टन में तैयार 12 लाख मूल्य का सिगरेट जप्त किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि यहां पर गोल्ड फ्लैक कंपनी के नाम पर बड़े पैमाने नकली सिगरेट का कारोबार चल रहा था. फैक्ट्री और गोदाम के जमीन मालिक का अंचल से जानकारी ली जायेगी. इसके बाद आगे की कारवाई की जायेगी. फिलहाल फैक्ट्री और गोदाम को सिल कर दिया गया है.
दो जगहों पर बना रखा था गोदाम
—————-
फैक्ट्री संचालक ने लुक्की के दो अलग अलग जगहों पर किराए के मकान में सिगरेट स्टोर करने के लिए गोदाम भी ले रखा था. पुलिस ने इन दोनों गोदाम को सिल कर दिया है.
एसएमएम टोबैको के नाम पर चल रहा था फैक्ट्री
—————-
सिगरेट फैक्ट्री एसएमएम टोबैको प्राइवेट लिमिटेड के नाम से चल रहा था. जिसका बोर्ड पर मेन गेट पर लगा था. बताया जा रहा है कि टोबैको के नाम पर निकली सिगरेट फैक्ट्री का एक बड़ा काला कारोबार चल रहा था. संचालक फैक्ट्री से लेकर दूर तक सीसीटीवी भी लगाए हुए था. ताकि पुलिस के साथ अन्य आनेवालों की जानकारी तत्काल मिल सके. ताकि सतर्क होकर काम को किया जा सके.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
