Begusarai

नीट यूजी-2026 में अदिति राज का शानदार प्रदर्शन:583 अंक के साथ बढ़ाया मान

बेगूसराय.मंसूरचक प्रखंड की समसा-एक पंचायत के वार्ड संख्या-10 स्थित सोनारटोली निवासी अदिति राज ने नीट यूजी-2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित परिणाम में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

583 अंक, 99.5 परसेंटाइल और शानदार रैंक

 

अदिति राज ने नीट यूजी-2026 में 583 अंक हासिल किए हैं। उन्हें सामान्य श्रेणी में 16,805वीं ऑल इंडिया रैंक तथा अपनी श्रेणी में 6,418वीं रैंक मिली है। उनका 99.5 परसेंटाइल रहा है। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका किसी प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लगभग तय माना जा रहा है।

 

परिवार और गांव में खुशी का माहौल

 

अदिति के पिता सुजीत कुमार ठाकुर धनबाद रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता मुक्ति कुमारी हैं। बेटी की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। परिणाम घोषित होने के बाद समसा गांव में भी लोगों ने अदिति को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया।

 

 

दादा का सपना किया साकार

 

अदिति राज के बड़े पापा रंजीत ठाकुर ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय श्यामदेव ठाकुर का सपना था कि परिवार के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर बड़ा मुकाम हासिल करें। अदिति ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने दिवंगत दादा के सपने को साकार किया है और पूरे परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!