Patna

श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन:क्यूल-शेखपुरा-नवादा-गया जी रेलखंड पर चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें

पटना.Sheikhpura News :सावन महीने में झारखंड के देवघर जाकर भोले बाबा पर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार भारतीय रेलवे पूरी तरह मेहरबान हो गई है. क्यूल-शेखपुरा-नवादा-गया रेलखंड होकर दो स्पेशल श्रावणी मेला ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सावन माह की शुरुआत के पूर्व 27 जुलाई से ही यह ट्रेनें इस रेलखंड पर दौड़ना शुरू हो जाएंगी. श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ और उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए रेलवे द्वारा यह विशेष व्यवस्था की गई है. इससे जिले के आसपास के लोगों को सुल्तानगंज जाकर गंगा से जल लेकर देवघर जाने में बड़ी सहूलियत मिलेगी.

 

इसके साथ ही नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव काफी कम होगा और लोगों को आरामदायक तीर्थाटन का लाभ मिलेगा.

 

दो स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

रेलवे सूत्रों से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गया-मालदा टाउन श्रावणी मेला एक्सप्रेस और रांची-मालदा टाउन श्रावणी मेला एक्सप्रेस का परिचालन 27 तारीख से शुरू किया जा रहा है. रांची-मालदा स्पेशल सप्ताह में 4 दिन और गया-मालदा स्पेशल सप्ताह में 2 दिन इस रेलखंड पर दौड़ेगी.इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से सावन के दौरान देवघर और सुल्तानगंज जाने वाले यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी.

 

ट्रेनों में कोच की संख्या और अग्रिम आरक्षण की अपील

गया-मालदा टाउन श्रावणी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे. इसमें दो एसी द्वितीय श्रेणी, एक एसी तृतीय श्रेणी तथा छह सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे. वहीं, दूसरी ओर रांची-मालदा टाउन श्रावणी मेला स्पेशल में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे.

 

इसमें दो एसी द्वितीय श्रेणी, एक एसी तृतीय श्रेणी, तेरह स्लीपर और चार सामान्य श्रेणी के कोच मुख्य रूप से शामिल होंगे. रेलवे प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से विशेष अपील की है कि मेले के दौरान अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए समय रहते अपना अग्रिम आरक्षण (रिजर्वेशन) करा लें, ताकि उनकी यात्रा बिना किसी बाधा के सुखद रूप से शुरू हो सके.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!