मैथिली भाषा संस्कार और संस्कृति का प्रमुख स्रोत हैं -प्रो शील राय,चेतना जागरण यात्रा का बैठक दलसिंहसराय में सम्पन्न
दलसिंहसराय,शहर के गंज रोड स्थित सरस्वती शिक्षा सदन के चित्रधर सभागार में डॉ उमेश कांत चौधरी की अध्यक्षता व सदन कुमार मिश्र के संयोजन में चेतना जागरण यात्रा के निमित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया.सर्वप्रथम सरस्वती शिक्षा सदन के छात्रा आदया,श्रेया और शैवी के द्वारा सभी अतिथियों के सम्मान में मैथिली स्वागत गीत से स्वागत किया गया,कार्यक्रम के संयोजन कर्ता सदन कुमार मिश्र के द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को मिथिला परम्परा के अनुसार पाग चादर और पुष्पहार भेंटकर सम्मानित किया गया.
उसके बाद सभी विशिष्ट वक्ता के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया.स्वागत उद्बोधन में निदेशक सदन कुमार मिश्र ने सम्मानित अतिथि एंव सभी विशिष्ट अतिथि को अपने संस्थान में स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि भविष्य में भी मिथिला मैथिली के कार्यक्रम के लिए उनका विद्यालय सदैव समर्पित रहेगा.बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि समस्तीपुर जिला मीथिला-मैथिली का केन्द्र रहा है और आगामी जनगणना में मातृभाषा में मैथिली अभियान में समस्तीपुर जिला शत् प्रतिशत सफलता प्राप्त करेगा.संचालन प्रो. पी. के. झा “प्रेम” ने किया.
बैठक में विशिष्ट वक्ता,साहित्यकार डॉ सचिदानंद पाठक ने कहा कि मैथिली भाषा आगामी जनगणना में सर्वाधिक रहें, इसके लिए हम वर्षों से प्रयासरत हैं.विशिष्ट वक्ता प्रो शील राय ने कहा कि मैथिली संस्कार और संस्कृति का स्रोत हैं,मिथिला में रहने वाले सभी जाति और धर्म के लोगों की मातृभाषा हैं,मैथिली.चेतना समिति पटना के अध्यक्ष विवेकानंद झा ने कहा चेतना जागरण यात्रा और जनगणना में मातृभाषा में मैथिली अभियान में समस्तीपुर की भूमिका हमें उत्साहित किया है,समिति मैथिली भाषा अभियानी के लिए सहयोग के लिए सदैव तैयार रहेगा.पंडित जय कृष्ण झा ने कहा कि मैथिली भाषा बिहार का मातृभाषा हो,इसके लिए हम सभी स्तर पर प्रयास करेंगे.समिति के उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा ने कहा कि समस्तीपुर पूर्व से ही मिथिला और मैथिली भाषा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा हैं,
आगामी जनगणना में भी समस्तीपुर जिला इतिहास रचेगा. संयोजक जयदेव मिश्र ने यात्रा के उद्देश्य,कार्ययोजना तथा तथा अभी तक के गतिविधियों को विस्तार से जानकारी साझा किया.समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने सभी सम्मानित अतिथियों का अपने जिले में आयोजित बैठक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया तथा आगामी जनगणना में मातृभाषा मैथिली अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया.बैठक में सिमारियाधाम से स्वामी सत्यानंद सभी सम्मानित अतिथियों को सर्वमंगला पंचांग भेंट कर सम्मानित किया.मौके पर सह संयोजक दिनेश चंद्र झा,मिथिला सेवी डॉ अरुण कुमार झा, डॉ परमानंद लाभ,नन्द किशोर सिंह,डॉ गगनदेव चौधरी,प्रो हरे कृष्ण प्रियदर्शी,प्रो प्रमोद कुमार चौधरी,प्रो बिनोद कुमार वाजपेई,प्रो हीरा झा,ई मनोहर सिंह,सुशांत चंन्द्र मिश्र, प्रेम जीत झा,विजय कुमार मिश्र,सुमंत कुमार झा,ई अनूप कुमार झा,विनय कुमार झा, डॉ भोला ईसर, आदि ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए.समारोह में कार्यक्रम के सह संयोजक नवीन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
