Samastipur

समस्तीपुर:बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में उपलाता दिखा अज्ञात शव

समस्तीपुर।शिवाजीनगर थाना क्षेत्र में बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव तैरता दिखा। शव दिखते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर पुल पर जुट गए। लोगों के मुताबिक शव नदी की तेज धारा में बह रहा था, लेकिन अधिक बहाव और करंट के कारण कुछ ही देर में वह नजरों से ओझल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी। युवक के शरीर पर केवल अंडरवियर था। लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बहाव सामान्य दिनों से अधिक है। इसी वजह से शव बरियाही घाट पुल से आगे काकर घाट की दिशा में बह गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

तेज धारा के कारण कोई व्यक्ति शव के पास नहीं जा सका। सूचना मिलने पर शिवाजीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शव काफी दूर निकल चुका था। पुलिस ने स्थानीय लोगों से जानकारी ली और आसपास के घाटों पर सतर्क रहने को कहा। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शव की तलाश जारी है। प्रशासन को भी सूचना दी गई है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती अनुमान डूबने का है, हालांकि अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!