बछवाड़ा में महिला से दिनदहाड़े मंगलसूत्र छीना:विद्यापतिधाम जाते समय हुई घटना
बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर सुरो आलमपुर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को दिनदहाड़े एक महिला से दो बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र छिनतई की वारदात को अंजाम दिया। जब महिला अपनी शादी की सालगिरह पर विद्यापति धाम जल अर्पण करने जा रही थी।
पीड़िता रानी तीन पंचायत के रानी गांव निवासी रवीश कुमार की पत्नी रूपम कुमारी ने बताया कि वे अपनी शादी की सालगिरह पर पति-पत्नी विद्यापति धाम जल अर्पण करने जा रही थीं। सुरो पेट्रोल पंप के पास उनके पति ने उन्हें सड़क किनारे खड़ा कर पेट्रोल लेने चले गए।इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए और झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वे तुरंत मौके से फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया और लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।
घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 112 और बछवाड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई। इस घटना से इलाके में भय का माहौल है और लोग सड़क पर खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।बछवाड़ा थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर सुरो पेट्रोल पंप के समीप छिनतई की घटना सामने आई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
