Begusarai

पुलिस ने डाक पार्सल वैन से शराब पकड़ी: 2994 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, ड्राइवर फरार

बेगूसराय जिले के फूलवड़िया थाना पुलिस ने बीते बुधवार रात एक डाक पार्सल वैन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के जीवनदीप हॉस्पिटल के पास NH-28 पर की गई। पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

थानाध्यक्ष विजय कुमार सहनी ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल नंबर की एक डाक पार्सल वैन से अवैध शराब ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल की एक टीम गठित की गई।टीम ने NH-28 पर जीवनदीप हॉस्पिटल के पास खड़ी बंगाल नंबर की डाक पार्सल वैन की जांच की। जांच के दौरान वैन से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। हालांकि, मौके से वाहन का ड्राइवर भागने में सफल रहा।

 

पुलिस ने तत्काल वैन को जब्त कर थाने लाया और शराब को अनलोड किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि विभिन्न ब्रांडों की कुल 2994 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।इस संबंध में फूलवड़िया थाना में कांड संख्या 159/26 दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!