Samastipur

पटोरी डबल बुलेट क्रिकेट टूर्नामेंट में मुजफ्फरपुर ने सीतामढ़ी को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर: शाहपुर पटोरी के जननायक कर्पूरी स्टेडियम में आयोजित छह दिवसीय सुरेश शर्मा मेमोरियल अंतरराज्यीय डबल बुलेट डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का गुरुवार को रोमांचक आगाज हुआ. पहले दिन खेले गए मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम ने सीतामढ़ी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

लीग मुकाबलों में मिली जीत

टूर्नामेंट के पहले लीग मुकाबले में सीतामढ़ी की टीम ने सारण को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.वहीं दूसरे लीग मैच में मुजफ्फरपुर ने पश्चिम चंपारण की टीम को पराजित कर क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल किया.

 

क्वार्टर फाइनल में मुजफ्फरपुर का दबदबा

क्वार्टर फाइनल मुकाबला मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी के बीच खेला गया. इस मैच में मुजफ्फरपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सीतामढ़ी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया.

 

दर्शकों में दिखा उत्साह

मैच में अंपायर की जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल के मोहम्मद अरशद अली, मोहम्मद नजरुल इस्लाम, समस्तीपुर के विजय कुशवाहा तथा बिहार के चर्चित अंपायर राहुल भानु ने निभाई.डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन से पटोरी और आसपास के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!