Patna

पति को दूसरी पत्नी-बच्ची संग देख नहर में कूदी युवती:3 साल पहले लव मैरिज की

दिल्ली।हरियाणा के करनाल में सोमवार सुबह एक 25 वर्षीय युवती की स्कूटी घोघड़ीपुर के पास पश्चिमी यमुना नहर किनारे लावारिस हालत में मिली। स्कूटी के पास उसका मोबाइल भी रखा हुआ था। परिजनों के अनुसार, युवती ने इससे पहले अपने छोटे भाई को फोन कर बताया था कि वह नहर में छलांग लगाने जा रही है।सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद से गोताखोर लगातार नहर में उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रिया नरवाल (25) ने तीन साल पहले लव मैरिज की थी। पिछले दो साल से उसका पति के साथ विवाद चल रहा था। परिवार का आरोप है कि कोर्ट में पति को दूसरी पत्नी और बच्ची के साथ देखने के बाद वह गहरे सदमे में चली गई थी। इसके अगले ही दिन उसके चेहरे पर पैरालाइसिस हो गया, जिसके बाद से वह लगातार मानसिक तनाव में थी।

 

कोर्ट में पति के साथ दूसरी महिला-बच्ची को देखा

 

परिजनों ने बताया कि प्रिया ने शेखपुरा गांव के हरमिंद्र सिंह से लव मैरिज की थी। एक साल बाद ही प्रिया और हरमिंद्र के बीच विवाद हो गया। दो साल से प्रिया अपने मायके में रह रही थी। एक जुलाई को प्रिया कोर्ट में पेशी पर गई थी। वहां उसने अपने पति के साथ एक दूसरी महिला और एक बच्ची को देखा। परिवार का आरोप है कि हरमिंद्र सिंह ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली। यह देखकर प्रिया बुरी तरह टूट गई।

 

अगले ही दिन चेहरे पर हो गया पैरालाइसिस

 

परिवार के अनुसार कोर्ट से लौटने के अगले दिन प्रिया के चेहरे पर पैरालाइसिस की समस्या हो गई। मानसिक तनाव और बीमारी के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। 3 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे प्रिया स्कूटी लेकर घर से निकल गई। उसने अपने छोटे भाई को फोन कर बताया कि उसकी स्कूटी घोघड़ीपुर के पास पश्चिमी यमुना नहर किनारे खड़ी है। उसने भाई से स्कूटी ले जाने के लिए कहा और यह भी बताया कि वह नहर में छलांग लगाने जा रही है। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका।

 

परिवार के लोग तुरंत नहर किनारे पहुंचे, लेकिन प्रिया की स्कूटी वहां नहीं मिली। इसके बाद परिवार प्रिया की तलाश करता रहा। 6 जुलाई की सुबह परिवार दोबारा नहर के पास पहुंचा। उन्होंने घोघड़ीपुर गांव से थोड़ी आगे चलकर देखा तो रेलिंग के पास झाड़ियों में स्कूटी खड़ी हुई मिली।रामनगर थाना SHO महावीर ने बताया- हमें युवती की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। अब नहर पर उसकी स्कूटी बरामद की है। जिसके बाद गोतखोर व पुलिस की टीमें नहर पर सर्च अभियान चला रही हैं। उसका अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!