समस्तीपुर:नाबालिग जोड़े की मंदिर में शादी,प्रेम-प्रसंग में पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने कराई शादी
समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के बल्लीपुर गांव में प्रेम-प्रसंग का एक मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग जोड़े, आरती (17) और सुंदरम (18), को ग्रामीणों ने एक साथ पकड़ा और फिर मंदिर में उनकी शादी करा दी। हालांकि, लड़के के माता-पिता ने इस शादी पर आपत्ति जताई है।
परिजनों का कहना है कि लड़की की उम्र 17 वर्ष और लड़के की उम्र 18 वर्ष है, जो कानूनी रूप से शादी के लिए निर्धारित उम्र से कम है। इस कारण वे इस विवाह को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। परिजनों की इस आपत्ति के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।इस घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच भी बहस छिड़ गई है। कुछ लोग प्रेम-प्रसंग के मामलों में युवाओं की भावनाओं और आपसी सहमति को महत्व देने की बात कह रहे हैं, जबकि अन्य कानून के पालन को अनिवार्य बता रहे हैं।
हथौड़ी थाना अध्यक्ष मौसम ने इस संबंध में स्पष्ट किया है कि कानून के अनुसार, निर्धारित उम्र पूरी न होने पर शादी को वैध नहीं माना जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में कोई आवेदन प्राप्त होता है, तो नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, दोनों पक्षों के बीच की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन भी पूरे मामले पर बारीकी से निगरानी कर रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
