Samastipur

खानपुर में डिग्री कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण,5 एकड़ जमीन की उपलब्धता

समस्तीपुर।खानपुर।जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बुधवार को खानपुर के प्रस्तावित डिग्री महाविद्यालय का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान खानपुर उत्तरी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन के निकट डिग्री कॉलेज के लिए भी स्थल निरीक्षण किया गया, उन्होंने स्थल की जानकारी स्थानीय अधिकारियों से ली।बगल में बने अम्बेडकर छात्रावास के संचालन पर भी अधिकारियों से बात की।इसके अलावे निरीक्षण के दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। वहीं राजमणि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के लिए स्थल, विद्यालय के द्वारा दी गई भवन का निरीक्षण किया गया।डीएम ने उक्त स्थल पर कालेज के लिए दिए गए भवन का भी निरीक्षण किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने क्लास रुम और स्थल निरीक्षण के दौरान कॉलेज के कार्यलय, क्लास रूम, पेयजल की उपलब्धता, शौचालय की उपलब्धता, भवन का रंग रोगन एवं अन्य आवश्यक मरम्मति कार्य यथाशीघ्र कराने का निर्देश दिया गया। डिग्री कॉलेज के लिए करीब 5 एकड़ जमीन की उपलब्धता होनी चाहिए। इधर, लोगों की माने तो डिग्री कॉलेज वैसे जगहों पर होना चाहिए, जहां प्रखण्ड के किसी भी कोने से कालेज तक आने वाले बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। बच्चों की सुरक्षा, यातायात की सुविधा आदि को ध्यान में रखने की जरूरत है। ताकि बच्चे सुरक्षित कालेज की पढ़ाई कर सके। लोगों ने बताया कि प्रखंड में डिग्री कॉलेज होने से यहां के बच्चों को सुविधा होगी।वहीं समाजसेवी अविनाश कुमार शर्मा ने इंटर कालेज की चहारदीवारी निर्माण की मांग करते हुए डीएम को एक ज्ञापन सौंपा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!