Patna

भोजन के बाद बिगड़ी तबीयत,एक ही रात मां-बेटे की मौत से टूटा परिवार,पसरा मातम

सीतामढ़ी।बोखड़ा थाना क्षेत्र के खड़का दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर पांच स्थित लक्ष्मीनिया टोला में सोमवार की रात एक ही बिस्तर पर सोए मां और 7 वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है. लक्ष्मीनिया टोला निवासी सुनील मंडल की 36 वर्षीय पत्नी शीला देवी और उनके छोटे पुत्र ऋतिक कुमार ने रात भोजन के बाद नींद ली थी. मंगलवार की सुबह दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. चिकित्सकों ने ऋतिक को मृत घोषित कर दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

शीला देवी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया. मौत का सही कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. मृतका के पति सुनील मंडल परिवार के भरण-पोषण के लिए हरियाणा में मजदूरी करते हैं. 18 वर्षीय बड़ा बेटा गांव में रहकर मजदूरी करता है. एक ही दिन मां और छोटे बेटे को खोने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जब मां-बेटे के शव गांव पहुंचे तो परिजनों और आसपास के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!