Patna

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने चिकित्सक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पेट्रोल छिड़क आत्मदाह की दी धमकी

मोतिहारी, तुरकौलिया. पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया चौक पर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब खुद को ग्रामीण चिकित्सक बताने वाले डी आलम ने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया. प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए वह पेट्रोल से भरा गैलन लेकर अपने मकान की छत पर चढ़ गया और पूरे शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने की धमकी देने लगा. घटना से मौके पर मौजूद अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन की टीम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तुरकौलिया चौक पर सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने पहुंची थी. इसी दौरान अतिक्रमित भवन में रह रहे डी आलम ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया. उसने आरोप लगाया कि प्रशासन बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उसका मकान तोड़ रहा है.

 

 

 

उसकी मांग थी कि यदि मकान तोड़ा जाता है तो सरकार उसे उचित मुआवजा उपलब्ध कराए.

हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया और बताया कि जिस भूमि पर निर्माण किया गया है, वह सरकारी भूमि है. ऐसे मामलों में मुआवजा देने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है. काफी देर तक समझाने-बुझाने और पुलिस की सतर्कता के बाद स्थिति सामान्य हुई. इसके बाद प्रशासन ने अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाई.

घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी थी ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

 

 

 

अंचलाधिकारी संतोष कुमार ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन न्यायालय एवं सरकारी आदेश के अनुरूप अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है. उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण के बदले मुआवजा देने का कोई प्रावधान नहीं है. प्रशासन कानून के दायरे में रहकर अपनी कार्रवाई जारी रखेगा और किसी भी तरह के दबाव या धमकी से कार्रवाई प्रभावित नहीं होगी.

घटना के बाद क्षेत्र में पूरे दिन इस कार्रवाई और कथित चिकित्सक के हाई वोल्टेज ड्रामे की चर्चा होती रही. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने तथा सरकारी कार्य में सहयोग करने की अपील की है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!