Dalsinghsarai

बीएड कॉलेज में संस्थापक सह पूर्व मंत्री स्व. राम लखन महतो की 79वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

दलसिंहसराय। प्रखंड के रामपुर जलालपुर स्थित आर. एल. महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन (बीएड कॉलेज) में कॉलेज के संस्थापक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. राम लखन महतो की 79वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार एवं अन्य शिक्षकों, कर्मियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद महाविद्यालय के सभागार में दीप प्रज्वलित कर जयंती समारोह का शुभारंभ हुआ। समारोह में महाविद्यालय के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने भक्ति एवं देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही वक्ताओं ने स्व. राम लखन महतो के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक योगदान को याद किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि स्व. राम लखन महतो मानवता के सच्चे उपासक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के लिए समर्पित किया। समाज में अन्याय के विरुद्ध वे सदैव मुखर रहे तथा वंचित, शोषित और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि स्व. महतो स्वस्थ एवं समतामूलक समाज के निर्माण के लिए हमेशा प्रयासरत रहे और उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं डीएलएड विभागाध्यक्ष मो. इमामुद्दीन ने कहा कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं दलसिंहसराय के दो बार विधायक रहे स्व. राम लखन महतो ने अपनी नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और जनसेवा के माध्यम से न केवल समस्तीपुर, बल्कि पूरे बिहार को गौरवान्वित किया। उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर अपनी अलग पहचान बनाई।

 

कार्यक्रम में प्रशिक्षु छात्राओं में राखी कुमारी, आरती कुमारी, वर्षा कुमारी, सोनम कुमारी, अंजली कुमारी, नूतन कुमारी, पुष्पा कुमारी, पल्लवी कुमारी, सावित्री कुमारी एवं सिल्की कुमारी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को फलदार पौधा, मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. निर्मल कुमार चंचल, केशव कुमार चौधरी, कुमारी दीपा, राजेश कुमार गिरी, योगेश कुमार, हसन राजा अंसारी, सर्वेश सुमन, रूपम कुमारी, आकांक्षा कुमारी, नीलम कुमारी, मनोज कुमार, कार्यालय अधीक्षक पल्लव पारस, रूपक कौशल, दिनेश मिश्रा, रश्मि रोजी, अजय शर्मा, संतोष सुमन, श्वेता कर्ण, किरण चौधरी, शेफाली दीक्षिता, प्रशांत स्वराज, डॉ. आदित्य राज सहित महाविद्यालय के प्रशिक्षु, कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!