Darbhanga

पत्नी व दो बच्चा गायब,पति ने दो लोगों पर लगाया अपहरण का आरोप

दरभंगा,बिरौल. थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव निवासी अमरनाथ पासवान ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटों के अपहरण की आशंका जताते हुए बिरौल थाने में आवेदन दिया है. 17 जून को दोपहर करीब 3 बजे उनकी पत्नी रंजन देवी 12 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार व 8 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार के साथ घरेलू सामान खरीदने सुपौल बाजार गई थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शाम तक तीनों के घर नहीं लौटने पर अमरनाथ ने पत्नी के मोबाइल नंबर पर कॉल किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ बता रहा था. परिजनों के साथ काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला. अमरनाथ पासवान ने अपने आवेदन में बताया कि पत्नी एवं दो बच्चों की काफी खोजबीन किया,लेकिन कोई पता नही चल पाया. उन्होंने बताया कि गांव के ही आलोक कुमार पासवान, और अशोक पासवान ने मिलकर उनकी पत्नी व दोनों बच्चों को गायब कर रखा है. दोनों आरोपी फिलहाल घर से फरार हैं.पीड़ित पिता ने बताया कि घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है.

 

 

बच्चों की मां और दोनों बेटों के अचानक गायब हो जाने से घर में कोहराम मचा है. अमरनाथ पासवान ने थानाध्यक्ष से पत्नी रंजन देवी और दोनों पुत्रों की बरामदगी के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है. सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. मालूम हो कि दो बच्चों के साथ गायब महिला चार बच्चे की माँ है,गांव मव तरह तरह चर्चाओ का विषय बना हुआ है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!