Patna

अब ट्रेन की तरह बसों की भी मिलेगी लाइव लोकेशन, हाईटेक होगी बिहार की सुविधा

बिहार के बसों में अब लोगों को हाईटेक सुविधा मिलने वाली है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की तरफ से यह सुविधा शुरू होने वाली है, जिससे लोगों को घंटों बस स्टॉप पर खड़े होकर बस के आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अब ट्रेन की तरह फोन पर सरकारी बस का लाइव लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं. साथ ही बस से जुड़ी सभी जानकारी आपको फोन पर ही मिल जाएगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कब लॉन्च हो सकता है ऐप?

जानकारी के मुताबिक, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से ‘वेयर इज माय बस’ एक ऐप लॉन्च किया जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि अगस्त में इस ऐप को लॉन्च किया जा सकता है. इस ऐप को डाउनलोड कर लोग घर बैठे ही बस की लोकेशन ट्रैक कर सकेंगे. बस का किराया, रूट, टाइमिंग और लोकेशन ये तमाम जानकारियां सिर्फ एक क्लिक पर ही मिल सकेंगी.

 

ऑनलाइन बुक कर सकेंगे टिकट

‘वेयर इज माय बस’ ऐप के बारे में बताया गया कि लोग इसके जरिए 24 घंटे में कभी भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे. साथ ही डिजिटली टिकट के पैसे भी दे सकेंगे. खास बात यह है कि जिस भी शहर में BSRTC की बसें चलाईं जा रहीं हैं, वहां से पटना या फिर राज्य के विभिन्न जिलों की यात्रा करना बेहद आसान हो सकेगा. साथ ही एडवांस बुकिंग होने से सफर के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी.

 

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

इतना ही नहीं, बिहार में बस ड्राइवरों की मनमानी को रोकने के लिए भी उपाय किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, ऐप में ही कड़े नियम जोड़े गए हैं. राज्य में जल्द ही बस स्टैंड और प्रमुख पड़ावों को पहले से बेहतर बनाया जा रहा है. इसके बाद इन्हें मार्क भी किया जाएगा. ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि बस ड्राइवर मनमाने तरीके से कहीं भी बस खड़ी ना कर सिर्फ मार्क किए गए स्टॉपेज पर ही रोक सकेंगे. इससे यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी. बताया जा रहा है कि ऐप के संचालन को लेकर जल्द विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी और एजेंसी का चयन किया जाएगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!