समस्तीपुर में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत:मेहमान को छोड़कर पैदल घर लौट रहा था..
“समस्तीपुर में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत:मेहमान को छोड़कर पैदल घर लौट रहा था..
समस्तीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक राजीव कुमार(25) मोहम्मदपुर सकरा टोला के तरुनिया वार्ड-1 का रहने वाला था। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है।
जानकार के मुताबिक राजीव अपने घर आए एक मेहमान को कल्याणपुर चौक तक छोड़ने गया थ। मेहमान को छोड़ने के बाद पैदल ही घर लौट रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत परिवार के सदस्यों को सूचना दी। गंभीर हालत में हॉस्पिटल लाया गया। यहां से डॉक्टरों ने बेगूसराय रेफर कर दिया।परिजन एंबुलेंस से राजीव को बेगूसराय ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
‘आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई’
वहीं, इस संबंध विभूतिपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार झा ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की सूचना मिली थी। मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
