Patna

बिहार के 13 जिलों में हीटवेव,13 में बारिश का अलर्ट:कैमूर रहा सबसे गर्म जिला

पटना.बिहार के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में चिलचिलाती धूप निकलने के साथ साथ गर्म हवा चल रही है। इससे हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं, पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के 13 जिलों में हीटवेव और 13 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में शाम होते ही आंधी के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को गर्मी के साथ-साथ बदलते मौसम से सावधान रहने की सलाह दी है।पिछले 24 घंटे में 42.2 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। 5 जिलों का टेंपरेचर 40 डिग्री पार रिकॉर्ड किया गया।

 

हीट वेव और बारिश एक साथ क्यों

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा बिहार के करीब पहुंच चुकी है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवा राज्य के वातावरण में नमी बढ़ा रही हैं। हालांकि अभी मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है।नमी बढ़ने के कारण बादल बन रहे हैं और कुछ इलाकों में बारिश की स्थिति बन रही है। लेकिन दूसरी तरफ तेज धूप और गर्म पछुआ हवा की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यही कारण है कि एक ही समय में हीटवेव और बारिश जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।

 

पटना में 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान

 

राजधानी में गुरुवार को गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में शाम या रात के समय हल्की बारिश की संभावना है।

 

 

कब होगी मानसून की अच्छी बारिश

 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बिहार में मानसून की गतिविधियां अगले कुछ दिनों में और मजबूत हो सकती हैं।वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जून के अंतिम सप्ताह से लेकर जुलाई के पहले सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है।यदि बंगाल की खाड़ी में बन रही मौसम प्रणालियां मजबूत होती हैं तो मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा और कई जिलों में व्यापक बारिश देखने को मिल सकती है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!