गिग वर्कर्स एसी लाउंज में प्रति घंटे लगेगा ₹4 चार्ज:मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया निरीक्षण
पटना में डिलीवरी बॉयज, कूरियर बॉयज को गर्मी से राहत देने के लिए पटना नगर निगम द्वारा गिग वर्कर्स के लिए शहर में दो एसी लाउंज तैयार किया गया है।नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने आज गांधी मैदान गेट नंबर 4 और इनकम टैक्स के पास बने दोनों एसी लाउंज का निरीक्षण किया।
इस एसी लाउंज में अनावश्यक रूप से लोग आकर अतिक्रमित ना करें, इसके लिए एक मिनिमल चार्ज निर्धारित किया गया है।यहां बैठने के लिए हर आधे घंटे 2 रुपये निर्धारित की गई है, यानी प्रति घंटे 4 रुपये का चार्ज लगेगा।
मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि पटना स्मार्ट सिटी ने इसे विजुलाइज किया है। हर घर की जरूरत को गिग वर्कर्स के माध्यम से पूरा किया जाता है। इतनी गर्मी में उनकी असुविधा को देखते हुए, हमने रेस्ट करने के लिए एक स्थान दिया है।मैंने कुछ लोगों से बातचीत की और उनके फीडबैक को भी ग्रहण किया। लोगों ने कहा है कि इसका विस्तार होना चाहिए और पटना में अन्य जगहों पर भी इसे बनाया जाना चाहिए।
हमने इसे एक प्रयोग के तौर पर शुरू किया है आगे इससे और बेहतर बनाया जाएगा। यहां वॉशरूम की भी आवश्यकता महसूस हुई है। आने वाले समय में वह सुविधा भी दी जाएगी।
एकसाथ बैठ सकते 15 लोगों के बैठने की व्यवस्था
गांधी मैदान गेट नंबर- 4 और इनकम टैक्स गोलंबर के पास इसका निर्माण हुआ। चेन्नई की तर्ज़ पर इस प्री फैब्रिकेटेड एसी लाउंज को बनाया गया, जहां आम लोग भी आराम कर सकेंगे। इन लाउंज में एक साथ करीब 15 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।दोनों लाउंज में 30 लोग बैठ सकेंगे। नगर आयुक्त यशपाल मीणा के निर्देश पर शुरू की गयी इस योजना का निर्माण कार्य पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किया गया।
मोबाइल चार्जिंग के साथ ठंडे पीने के पानी की व्यवस्था
गिग वर्कर्स को यहां पूरी तरह मुफ्त में आराम करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, लाउंज के अंदर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और ठंडे पीने के पानी की व्यवस्था भी की जा रही है।इसके अलावा कम कीमत पर रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराने के लिए जीविका दीदियों को भी जोड़ा जाएगा।यहां आने वाले लोग उनके स्टॉल से छाछ, आम पन्ना जैसे पारंपरिक ग्रीष्मकालीन पेय किफायती दर पर खरीद सकेंगे। अगर ये प्रोजेक्ट सफल हो जाता है, तो आने वाले दिनों में शहर में और भी जगहों पर एसी लाउंज बनाए जाएंगे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
