Patna

एनसीसी कैडेट्स अमित व आरती ने अरुणाचल कैंप में पर्वतारोहण और ट्रेकिंग ट्रेनिंग में बनाया रिकॉर्ड

पटना.बेतिया.आरएलएसवाई कॉलेज की एनसीसी इकाई के कैडेट अमित कुमार एवं आरती कुमारी ने अरुणाचल प्रदेश के दिरांग में आयोजित 28 दिवसीय राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं ट्रेकिंग ट्रेनिंग में अव्वल रह कर महाविद्यालय प्रशासन एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

कॉलेज के एनसीसी विंग के नोडल अधिकारी डॉ.नागेश प्रसाद के कुशल प्रशिक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर निखरे अपने विद्यार्थी और कैडेट्स अमित व आरती के अरुणाचल कैंप में पर्वतारोहण और ट्रेकिंग ट्रेनिंग में रिकॉर्ड बना कर लौटने को ऐतिहासिक घटना बताते हुए प्राचार्य प्रो.(डॉ) अभय कुमार ने बताया कि बिहार भर से चुने गए 28 कैडेट्स में से राष्ट्रीय स्तर पर सलेक्ट दर्जनभर उम्दा विद्यार्थियों में कॉलेज की एक एक छात्र छात्रा का चुना जाना हमारे लिए बड़े गौरव की बात है.प्राचार्य प्रो.कुमार ने बताया कि महाविद्यालय के एनसीसी विंग के बैनर तले कॉलेज प्रशासन अपने दोनों चयनित विद्यार्थी कैडेट्स के सम्मान में प्रेरणादायक अभिनंदन समारोह आयोजित करेगा.कॉलेज के एनसीसी विंग के नोडल ऑफिसर डॉ. नागेश प्रसाद ने बताया कि एक माह तक चले इस साहसिक प्रशिक्षण शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित सैकड़ों एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया है.पर्वतारोहण प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेटों को अत्यंत कठिन एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आयोजित प्रशिक्षण को सफलता पूर्वक पूरा किया है.

 

 

 

शिविर में शामिल कैडेट्स को रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, रस्सियों के सुरक्षित उपयोग, पर्वतीय सुरक्षा, आपदा प्रबंधन तथा सर्वाइवल स्किल्स का प्रशिक्षण प्रदान किया गया. कई अवसरों पर उन्हें कठिन मौसम में कई किलोमीटर तक पैदल ट्रेकिंग करनी पड़ी तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात्रि विश्राम भी करना पड़ा.ग्लेशियर क्षेत्रों में ट्रेकिंग एवं प्राकृतिक बाधाओं को पार करने के दौरान दोनों कैडेटों ने साहस, धैर्य एवं अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!