Dalsinghsarai

महिला से दरिंदगी की घटना में जनवादी महिला समिति की टीम ने पीड़िता से की मुलाकात

दलसिंहसराय,सीमावर्ती बेगूसराय जिला के चकिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हुई कथित सामूहिक दुष्कर्म और अमानवीय अत्याचार की घटना को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है.मामले की जानकारी मिलने के बाद अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) बिहार राज्य कमेटी की चार सदस्यीय टीम ने सदर अस्पताल बेगूसराय पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की और घटना की विस्तृत जानकारी ली.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दलसिंहसराय निवासी सह महिला समिति की सदस्य नीलम देवी और उनकी टीम ने पीड़िता की स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लेते हुए उसके परिजनों से बातचीत करते हुए टीम के सदस्यों ने घटना को बेहद निंदनीय और मानवता को शर्मसार करने वाली बताया.

 

 

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा.मांग पत्र में मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने, सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, पीड़िता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा सरकारी स्तर पर आर्थिक सहायता और सुरक्षा देने की मांग की गई.महिला समिति की नेताओं ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध चिंता का विषय हैं.ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने होंगे.उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा.वहीं, पुलिस के वरीय पदाधिकारी का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!