Muzaffarpur

कंपोनेंट कारोबारी पत्नी संग लापता:घर के कमरे-छत पर मिले खून के निशान

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से कंपोनेंट कारोबारी मनोज भगत और उनकी पत्नी मीनू देवी लापता हो गए हैं। करीब एक महीने बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब दोनों के बारे में सूचना देने वाले को 5 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। यह आदेश एसएसपी कंटेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जारी किया गया है।दंपती ब्रह्मपुरा थाना से लगभग 200 मीटर दूर स्थित भगत मार्केट से लापता हुए थे। घटना के बाद जब परिजन उनके कमरे में पहुंचे, तो वहां खून के धब्बे और छत पर भी खून के निशान मिले।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्निफर डॉग की मदद भी ली

 

सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सबूत जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने कमरे से खून के नमूने इकट्ठे किए। जांच में स्निफर डॉग की मदद भी ली गई, जो घर के पीछे करीब 500 मीटर तक जाकर रुक गया। इससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

 

जांच के दौरान टाउन-2 की डीएसपी विनीता सिन्हा भी मौके पर पहुंची थीं। लापता कारोबारी की बेटी शेफाली ने अपने चाचा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद पुलिस ने कई एंगल से जांच तेज कर दी है। हालांकि, एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

 

पुलिस ने यह भी आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। शहर के बीचोंबीच हुई इस रहस्यमय गुमशुदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब अभी भी जांच के दायरे में हैं। मामले में पूछे जाने पर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने कहा कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है जल्द मामले आयेंगे सामने ।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!