Vaishali

200 फीट गहरी खाई में कार गिरने से देसरी की मां-बेटे की गई जान,अन्य गंभीर रूप से जख्मी

वैशाली।देसरी प्रखंड क्षेत्र के भिखनपुरा वार्ड संख्या तीन में उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब मनोज सिंह के पुत्री और नाती की मौत हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के दूर धारा वाटरफॉल के पास 200 फीट गहरी खाई में कार के गिर जाने से हो गई। मृतका मनोज सिंह के 25 वर्षीय पुत्री तन्नु कुमारी और किशोर नाती दक्ष था। घटना में मनोज सिंह के 52 वर्षीय पत्नी सबीता देवी घायल हो गई। घटना बुधवार की दोपहर की है। मृतका का ससुराल वैशाली थाना क्षेत्र के दुमदुमा में है। घटना को लेकर मनोज सिंह ने बताया कि वह खुद दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उनका दामाद वैशाली थाना क्षेत्र के दुमदुमा निवासी दीपक कुमार और उनकी मृतका पुत्री और दो नाती हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सियाराम एन्क्लेव में रहते हैं। मनोज सिंह ने बताया कि उनका मृतका बेटी तन्नु , मृतका नाती दक्ष कुमार, दामाद दीपक कुमार, बड़ा नाती किट्टू कुमार, पुत्र अमन कुमार, पुत्री दिव्या कुमारी और मनोज सिंह के पत्नी सबीता कुमारी एक कार में सवार होकर हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सियाराम एन्क्लेव से 14 जून को मनाली के रास्ते अटल टनल होते हुए रोहतांग दर्गा घूमने जा रहे थे। कार को उनका दामाद दीपक कुमार ही ड्राइव कर लें गए। लाहौल-स्पीति जिले में रोहतांग मार्ग पर कोकसर से करीब चार किलोमीटर दूर धारा वाटरफॉल के पास प्राकृतिक नजारे देखने के लिए वाहन रोका गया। चालक दीपक समेत अन्य सभी कार से बाहर उतर गए जबकि कार में मृतका तन्नु कुमारी उनका मृतका किशोर पुत्र दक्ष कुमार और उनकी मां घायल सबीता देवी कार के अंदर बैठी रही।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!