Patna

होमगार्ड जवान का हथियार के साथ फोटो वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश

सीतामढ़ी में एक होमगार्ड जवान की हथियार के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल फोटो में जवान डुमरा थाना की गश्ती गाड़ी के पास खड़ा दिखाई दे रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया जा रहा है कि तस्वीर में दिख रहे जवान की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में डुमरा थाना में तैनात हैं। हालांकि वायरल फोटो की पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

फोटो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई है। अब जांच इस बात की की जा रही है कि जवान के पास मौजूद हथियार वैध है या नहीं। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जवान पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है।

होमगार्ड डीएसपी अमृतांशु ने बताया है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबन सहित अन्य कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सभी की नजर अब जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!