दरभंगा ग्रामीण एसपी बनीं साक्षी कुमारी:2022 बैच की IPS अधिकारी हैं
दरभंगा. बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुए हैं। बिहार सरकार ने 21 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है। 11 जिलों के DM बदले गए हैं। वहीं, 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी साक्षी कुमारी को दरभंगा ग्रामीण एसपी बनाया गया है। इससे पहले खगड़िया जिले के गोगरी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के तौर पर तैनात थीं।
पूर्व ग्रामीण एसपी आलोक के ट्रांसफर के बाद से लंबे समय से पद रिक्त था। इस कारण कई प्रशासनिक और अनुसंधान संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब साक्षी कुमारी के आने से ग्रामीण क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।इससे पहले आईपीएस काम्या मिश्रा को दरभंगा ग्रामीण की पहली पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके बाद आईपीएस आलोक ने कार्यभार संभाला। अब साक्षी कुमारी ग्रामीण पुलिस अधीक्षक का दायित्व निभाएंगी।
साक्षी कुमारी, दरभंगा ग्रामीण एसपी
पेंडिंग केस पर फोकस
पुलिस महकमे और स्थानीय लोगों के बीच यह उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी। विशेष रूप से अनुसंधानाधीन मामलों की समीक्षा, अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और थाना स्तर पर लंबित कांडों के शीघ्र निपटारे पर जोर दिया जाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
