Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की थम गई जिंदगी,दर्दनाक मौत

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के गढ़सिसई-घटहो मुख्य पथ पर गढ़सिसई चिमनी के समीप गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह सड़क किनारे शव मिलने के बाद घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

मृतकों की पहचान गढ़सिसई वार्ड संख्या-13 निवासी कैलाश राम के पुत्र राजू कुमार राम (20) व बनघारा गांव निवासी अरुण दास के पुत्र अमित कुमार दास (22) के रूप में हुई है। दोनों युवक एक ही टेंट हाउस में काम करते थे और गुरुवार रात कार्य समाप्त कर करीब 2 बजे मनियारपुर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि गढ़सिसई चिमनी के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। उधर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जब स्थानीय लोग और राहगीर सड़क से गुजर रहे थे, तब सड़क किनारे दोनों युवकों के क्षत विक्षत शव पड़े देखे गए।

 

 

 

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पहचान होने के बाद स्वजनों को घटना की सूचना दी गई। वहीं घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची विद्यापतिनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इधर, इस दर्दनाक हादसे से गढ़सिसई और बनघारा गांव में शोक का माहौल है। स्वजनों की रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!