अत्याचार निवारण अनुश्रवण समिति की बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
दलसिंहसराय,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई.
बैठक में समिति के सभी सदस्यगण और संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.शुरुआत पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों एवं उनके अनुपालन की समीक्षा से की गई.इस दौरान हुई प्रगति का आकलन किया गया और शेष कमियों को जल्द दूर करने पर जोर दिया गया.अनुमंडल अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम से जुड़े दर्ज मामलों की थाना-वार समीक्षा की गई.संबंधित थानाध्यक्षों ने मामलों में की गई कार्रवाई और अनुसंधान की प्रगति से समिति को अवगत कराया.
एसडीओ ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और पीड़ितों को समयबद्ध राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिया.बैठक में सदस्यों ने अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, पीड़ितों के अधिकारों की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने को लेकर कई सुझाव भी दिए.एसडीओ ने सभी पदाधिकारियों को अधिनियम के प्रावधानों का सख्ती से पालन करने, लंबित केसों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने और पीड़ितों को तय सुविधाएं समय पर देने का निर्देश दिया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
