Darbhanga

प्‍यार का इजहार करने पहुंचे आश‍िक के साथ खेल, लोगों ने शादी करा दुल्‍हन भी साथ भेजा, दरभंगा में रोचक मामला

दरभंगा। ब‍िहार के दरभंगा में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आयी है। गर्लफेंड से बात कर म‍िलने पहुंचा प्रेमी के साथ गांव वालों ने कर द‍िया बड़ा खेल। दोनों को प्‍यार का इजहार करते देख ग्रामीणों ने ल‍िया कुछ ऐसा फैसला क‍ि जान कर सब हैरान रह गए। पहले प्रेमी युगल से बातकर शादी कराने का फैसला हुआ। लड़की खुशी-खुशी राजी हो गई जबक‍ि प्रेमी टालमटोल करने लगा। फ‍िर गांव वालों ने फोन कर दोनों के स्‍वजनों को बुलाया। फ‍िर शादी करा दी। इस अनोखी शादी की चर्चा इलाके में तेजी से हो रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मंद‍िर में हुई प्रेमी युगल की शादी

बहेड़ी थानाक्षेत्र बहेड़ी बाजार स्थित मनोकामना मंदिर में ग्रामीणों ने एक युगल जोड़ी को पकड़ कर शादी करा दी। बताया जाता है कि युगल जोड़ी को स्थानीय लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में दबोच लिया। पूछताछ के बाद दोनों ने शादी करने की बात कही। लेकिन बाद में युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इससे वहां मौजूद स्थानीय आक्रोशित हो गए। इसके बाद भीड़ ने दोनों का जबरन शादी करवाने का फैसला किया। इसके बाद इस जोड़े को पकड़कर मंदिर ले गए और वहां जैसे तैसे शादी करा दी गई। हालांकि, इस शादी के गवाह दोनों के पिता भी बने। दोनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। बता दें कि युवक और युवती दोनों दो गांव के रहने वाले हैं। लड़की का कहना है क‍ि काफी द‍िनों से दोनों के बीच अफेयर था। फोन पर आए द‍िन बातचीत होती थी। बोली शादी से मैं खुश हूं।

सामूहिक विवाह के आयोजन में तीन जोड़ों की कराई गई शादी

बेनीपुर। जननायक कर्पूरी ठाकुर बाबा नागार्जुन स्टेडियम में शनिवार को दहेज मुक्त भारत संस्था की ओर से सामूहिक विवाह कराया गया। इसमें तीन जोड़े युवक-युवती की शादी कराई गई। इसके बाद तीनों जोड़े एक-दूजे के हो गए। शादी की पूरी व्यवस्था से लेकर बारातियों के भोजन पर हुए खर्च को संस्था की ओर से व्यय किया गया। संस्था के संरक्षक सह राजद नेता कमल रमविनोद झा ऊर्फ कमल सेठ और राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद झा ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बेटी का विवाह पूर्णत: दहेज मुक्त करवाने का लक्ष्य है। विदाई दौरान कमल सेठ ने वर एवं वधू को जीवन यापन के लिए उपहार स्वरूप समान भी दिए। मौके पर विक्रम कुमार, श्याम मोहन झा, माधव राय, पुष्पा झा, नीतू झा इसके गवाह बने।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!