Begusarai

ड्राइवर को पीटने के मामले में आरोपी महिला पर कार्रवाई:मुरली टोल प्लाजा पर विवाद हुआ था

बेगूसराय।तेघड़ा अनुमंडल मुख्यालय में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) राकेश कुमार ने मुरली टोल प्लाजा विवाद पर सख्त कार्रवाई की है।यह विवाद बछवाड़ा थाना क्षेत्र में हुआ था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में एक महिला द्वारा पिकअप चालक के साथ गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और हाथापाई करते हुए सड़क पर आवागमन बाधित करने का मामला सामने आया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार, यह घटना 21 मई 2026 की शाम करीब पांच बजे मुरली टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर हुई थी। दो वाहनों के बीच हुए विवाद के दौरान एक महिला और पिकअप चालक के बीच तीखी नोकझोंक, गाली-गलौज और हाथापाई हुई। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई थी।

 

बछवाड़ा थाना कांड संख्या 96/26 के पुलिस प्रतिवेदन के आधार पर, तेघड़ा प्रखंड के चिल्हाय निवासी ईशा कुमारी पत्नी चंदन कुमार के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने उपलब्ध साक्ष्यों और पुलिस रिपोर्ट के आलोक में यह कदम उठाया।एसडीएम राकेश कुमार ने इस संबंध में कहा कि कानून की नजर में सभी नागरिक समान हैं। किसी भी व्यक्ति को अपने पद, प्रभाव, सामाजिक हैसियत या सरकारी सेवा में कार्यरत परिजन के नाम का दुरुपयोग कर सार्वजनिक व्यवस्था बाधित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

 

उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर विवाद की स्थिति में संयम बरतने और कानून का पालन करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध प्रशासन आवश्यक कार्रवाई करेगा.सुनवाई के दौरान, संबंधित महिला न्यायालय में उपस्थित हुईं। उन्होंने अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त किया और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने का आश्वासन दिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!