दलसिंहसराय:चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर।दलसिंहसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.पुलिस ने कांड संख्या 312/26 के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि 05.06.2026 को धारा 303(2) बीएनएस के तहत चोरी का मामला दर्ज किया गया था.कांड संख्या 312/26 में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी.
जांच के दौरान पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया.मौके से अप्राथमिकी अभियुक्त को भी पकड़ा है.गिरफ्तार आरोपी की पहचान पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के मसूद विद्या, वार्ड-09 निवासी मोहमद मकसूद आलम के पुत्र मो.इम्तियाज उर्फ राजा के रूप में हुई है.जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है.