समस्तीपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप
समस्तीपुर: थाना क्षेत्र के मौजी गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मृतक की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के जगमोहरा निवासी अर्जुन यादव के पुत्र प्रभाकर कुमार के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह गांव के बाहर बासवारी स्थित आम के पेड़ पर शव लटका देखा, उसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर हसनपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला भेज दिया. मृतक के परिजन के मुताबिक प्रभाकर 3 बजे दिन में अपने चार चक्का वाहन लेकर बेगूसराय के लिए निकला था. तभी मालदह हाई स्कूल के निकट मिट्टी लदे टैक्टर से ठोकर लग गई,
जिससे मृतक का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया,टैक्टर ड्राइवर युवक को खदेड़ कर पकड़ा और घटना को अंजाम दिया. घटना की सच्चाई का पता पुलिस जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा. थानाध्यक्ष सुनील कांत ने बताया कि युवक का शव पेड़ के फंदे से लटका मिला है. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा आगे की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय पुलिस ने समस्तीपुर से फॉरेंसिक की टीम बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई. थानाध्यक्ष सुनील कांत ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की छानबीन में जुटी है. वैज्ञानिक अनुसंधान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की पता चलेगा. पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है.
घटना की सूचना मिलते हीं प्रभाकर के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. जिसके क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया. परिजनों का कहना था कि प्रभाकर की हत्या कर दी गई है. लोगों ने बताया कि वह पंच गाड़ी लेकर बेगूसराय के लिए निकला था. जिसमें ट्रैक्टर की ठोकर स्क्रेच आ जाने के कारण मालदह स्कूल के निकट गाड़ी खड़ी कर बहन को फोन कर भाई को वहां से गाड़ी ले जाने बोला. परिजन ने बताया कि जब वह फोन किया तो बताया कि लोग पीछा कर रहे हैं, वह भाग रहा है. उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था. परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
