Dalsinghsarai

मुहर्रम को लेकर बैठक,डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर

दलसिंहसराय,आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय में विधि-व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई.बैठक में एसडीओ द्वारा कई अहम निर्देश निर्देश दिए गए.जिसमें बी.एन.एस.एस. की धारा 126 के तहत आवश्यक व्यक्तियों का समयबद्ध बंध-पत्र कराया जाएगा,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मुहर्रम जुलूस में शामिल सभी अखाड़ा समितियों एवं स्वयंसेवकों के पहचान-पत्र का सत्यापन अनिवार्य होगा,बी.एन.एस.एस. की धारा 126 एवं 163 से संबंधित नोटिसों की तामिला समय पर सुनिश्चित की जाएगा,लंबित वारंटों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से किया जाएगा,मुहर्रम के अवसर पर डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जायेगा,डीजे संचालकों/मालिकों को नोटिस निर्गत कर उनसे बंध-पत्र प्राप्त किया जाएगा,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की सतत निगरानी होगी,अफवाहों और भ्रामक/फर्जी समाचारों के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा.

 

 

अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मुहर्रम पर्व के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.सभी थानों को अलर्ट मोड पर रहने और संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर रखने को कहा गया है.बैठक में सभी अंचलाधिकारी,एसडीओ,थाना प्रभारी तथा नगर प्रबंधक उपस्थित थे.एसडीओ ने सभी पदाधिकारियों को आपसी सद्भाव,शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!