Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:एनएच 28 पर अतिक्रमण और अनधिकृत पार्किंग पर होगी कार्रवाई,बनी टास्क फोर्स

दलसिंहसराय,अनुमंडल क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर अतिक्रमण और अनधिकृत वाहन पार्किंग से बढ़ती यातायात समस्या और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है.इसे लेकर अनुमंडल कार्यालय दलसिंहसराय में एसडीओ किशन कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.बैठक में एन एच -28 के ढेपुरा एवं डैनी चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में ट्रक व भारी वाहनों की अनधिकृत पार्किंग से उत्पन्न यातायात बाधा और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका पर गंभीर चर्चा हुई. जिसमें अधिकारियों ने माना कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण जाम और हादसे बढ़ रहे हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के दुर्घटना संभावित एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा.यह टास्क फोर्स परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समन्वय से काम करेगी.

टास्क फोर्स नियमित अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाएगी और अवैध पार्किंग करने वालों पर जुर्माना लगाएगी.एसडीओ ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है.आम लोगों से भी नियमों का पालन करने की अपील की गई.बैठक में एनएचएआई के प्रतिनिधि, जिला परिवहन पदाधिकारी,सभी सीओ,बीडीओ तथा संबंधित थाना प्रभारी शामिल हुए.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!