Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर:प्रगति पथ यात्रा के तहत एचपीसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का किया निरिक्षण 

मुजफ्फरपुर:हरसिद्धि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के तहत हरसिद्धि स्थित एचपीसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का अवलोकन किया गया. इस दौरान प्लांट की कार्यप्रणाली, उत्पादन क्षमता तथा गैस आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली गई. अधिकारियों ने बताया कि यह अत्याधुनिक प्लांट प्रतिदिन लगभग 40 हजार से 50 हजार एलपीजी सिलेंडरों की रिफिलिंग क्षमता रखता है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

यहां से हरसिद्धि सहित पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, गोपालगंज, सिवान तथा सीतामढ़ी जिलों में रसोई गैस की आपूर्ति की जाती है. अवलोकन के दौरान बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा तेल एवं गैस क्षेत्र में नीतिगत सुधार, गैस पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार, एलपीजी की पहुंच बढ़ाने, निजी निवेश को प्रोत्साहित करने तथा ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है.

 

 

 

इन प्रयासों का उद्देश्य देश को आत्मनिर्भर और आधुनिक ऊर्जा अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर करना है. वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ ईंधन की पहुंच बढ़ी है, जिससे आम लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है. प्रगति पथ यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!